State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: सिटी मोंटेसरी स्कूल के शिक्षकों द्वारा ‘शिक्षक स्वागत समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया

लखनऊ: सिटी मोंटेसरी स्कूल के शिक्षकों द्वारा 'शिक्षक स्वागत समारोह' का भव्य आयोजन किया गया

TIL Desk लखनऊ:👉सिटी मांटेसरी स्कूल के शिक्षकों द्वारा ‘शिक्षक स्वागत समारोह’ का भव्य आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर विस्तार कैम्पस ऑडिटोरियम में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन मौजूद रहे। शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारम्भ अलोक रंजन व गीता गाँधी ने अन्य वरिष्ठजनों के साथ दीप प्रज्वालित कर किया।

इस अवसर पर खास तौर पर सभी शिक्षिकाओं छात्राओं व कार्यक्रम मे उपस्थित अभिभावकों को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ ही इसके बचाव के लिये वेक्सीनेशन कराने के लिये भी प्रेरित किया। वही आईएएस आलोक रंजन ने सीएमएस की सराहना करते हुये कहा कि यह स्कूल 65 वर्षो से उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ को विश्व स्तर पर गौरवान्वित कर रहा है। उन्होंने कहा इस स्कूल के छात्र-छात्राये हर क्षेत्र मे अपना परचम लहरा रहे है। जीता जागता उदाहरण सीएमएस के पूर्व छात्र शुभांशु शुक्ला ने दिया है जिन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन मे अपने नेतृत्व मे तीन अन्य ऐशट्रोनोट को ले जाकर राजधानी का ही नही देश का नाम रौशन किया।

वही स्कूल की प्रबंधक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने नये शिक्षकों का स्वागत करते हुये कहा की स्कूल देश के उज्जवल भविष्य मे पिछले 65 वर्षो से योगदान करता aa रहा है। जिसमें हमारे शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, आज नये सत्र शुरू होने से पहले नये शिक्षकों का सम्मान करते हुये हमें बहुत गौरव हो रहा है, हमारी शुभकामनायें इन सभी शिक्षिकाओं के साथ है। वही फाउण्डर निदेशक भारती गाँधी ने कहा आज का शिक्षक सम्मान समारोह हमारे लिये गर्व की बात है क्यूंकि राष्ट्रीय पिता महात्मा गाँधी जी कहते थे युवा पीढ़ी देश का भविष्य होते है जिनकी जड़े बचपन से ही मजबूत करनी चाहिए। इन्ही छात्र-छात्राओं की जड़े मज़बूत करने मे अहम् भूमिका ये शिक्षक ही निभाते है जिनकी शिक्षा के बल पर ये सभी छात्र छात्राये अपनी प्रतिभाओ को निखार कर देश दुनियाँ मे देश का नाम रौशन करते है।

बाइट–आलोक रंजन (आईएएस)

बाइट — प्रो. गीता गाँधी किंगडन (प्रबंधक सीएमएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *