State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: जमीन विवाद से आहत होकर पानी की टंकी पर चढ़ा पुजारी; पुलिस ने समझाकर उतारा नीचे

लखनऊ: जमीन विवाद से आहत होकर पानी की टंकी पर चढ़ा पुजारी; पुलिस ने समझाकर उतारा नीचे

TIL Desk लखनऊ:👉सिविल अस्पताल की टंकी पर चढ़ा पुजारी | सीतापुर ज़िलें के लहरपुर स्तिथि बहटी क़स्बा का रहने वाला है पुजारी | पुजारी रमाशंकर तिवारी अपनी बहन रागिनी पाण्डेय के साथ पंहुचा लखनऊ |

सीतापुर के लहरपुर स्तिथि बहटी क़स्बा मे प्राचीन पंचमुखी बड़ा शिवाला मंदिर का पुजारी है रमाशंकर तिवारी | शिवाला मंदिर की ज़मीन को गांव के ही स्थानीय दबंग पर बेचने का आरोप |

जालसाजी कर मंदिर की ज़मीन बेचने के बाद जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाई न किए जाने से आहत होकर पंहुचा लखनऊ | आत्मदाह की धमकी देते हुए सिविल अस्पताल परिसर मे बनी पानी की टंकी पर चढ़ा पुजारी |

दबंग पर ज़मीन फ़र्ज़ीवाड़ा कर बेचने और खुद पर जान का खतरा बताते हुए FIR दर्ज करने की मांग को लेकर पंहुचा लखनऊ | सीतापुर ज़िलें मे न्याय न मिलने के चलते पुजारी अपनी बहन के साथ आहत होकर पंहुचा लखनऊ CM दरबार |

CM से मुलाक़ात ना होने पर आत्महत्या की धमकी देते हुए पानी की टंकी पर चढ़ा पुजारी | स्थानीय हज़रतगंज पुलिस और दमकलकर्मियों ने समझा-बुझा कर पुजारी को आश्वासन देकर उतारा नीचे | पीड़ित पूजारी और उसकी बहन को CM के जनता दरबार भेजा गया | हज़रतगंज के सिविल अस्पताल की घटना |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *