- कौन-कौन मित्र थे पुलिस जांच पड़ताल में जुटी |
TIL Desk लखनऊ:
चिनहट क्षेत्र स्थित कठौता झील में दोस्त नहाने गए थे, जिसमें एक युवक की गहराई में जाने से डूबकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने गोताखोरों की मदद से शव को झील से बाहर निकलवाया। पुलिस मामले की छानबीन की तो शव की पहचान गोमतीनगर के विवेक खंड निवासी मनीष कुमार शुक्ला पुत्र कृष्ण कुमार शुक्ला के रूप में हुई। साथ में नहाने कौन-कौन मित्र गए थे इसके बारे में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा चिनहट पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक दोस्तों के साथ कठौता झील में नहाने गए, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक वह आनन-फानन में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव को झील से बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर चिनहट का कहना है कि युवक की शिनाख्त गोमतीनगर के विवेक खंड निवासी मनीष कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मनीष के साथ कौन-कौन उसके दोस्त झील में नहाने गए थे इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
