Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: राजधानी में बिजली विभाग से परेशान युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ: राजधानी में बिजली विभाग से परेशान युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

TIL Desk लखनऊ:👉उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कथित रूप से बिजली विभाग से परेशान युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

सूत्रों से मिली जानकारी की मुताबिक, लामार्ट चौराहे पर सुबह 9 : 20 बजे युवक ने जहर खा लिया। पुलिस की नजर पड़ते ही युवक चिल्लाने लगा कि उसने जहर खा लिया है।

मौके पर तैनात पुलिसकर्मी उसे लड़खड़ाता देखकर घबरा गए और तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *