State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, छज्जा गिरने से 2 बच्चों की मौत, 10 लोग घायल

लखनऊ: मोहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, छज्जा गिरने से 2 बच्चों की मौत, 10 लोग घायल

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ में शुक्रवार की देर शाम मोहर्रम में हादसा हो गया। मकान का छज्जा अचानक से भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में दबकर दोनों बच्चों की मौत हो गई | मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 26.06.2026 को समय करीब 22:15 बजे थाना इटौंजा क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला पखरिया, मोहना में एक मकान के छज्जे से लोगों को पेय पदार्थ वितरित किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 10 लोग घायल हो गए।

सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को उपचार हेतु 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय बीकेटी भेजा गया।चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान निम्न दो बालकों को मृत घोषित किया गया—

1. अली पुत्र कासिम, उम्र लगभग 12 वर्ष

2. अरमान पुत्र इमरान, उम्र लगभग 12 वर्ष, निवासीगण – मोहना, थाना इटौंजा, जनपद लखनऊ।

घायलों में से 05 की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है-

1. अजमल पुत्र जक्की उम्र 07 वर्ष

2. जियान पुत्र हबीब उम्र करीब 03 वर्ष

3. सना पत्नी शरीफ उम्र 30 वर्ष

4. मोहम्मद हसीब पुत्र सफीक उम्र करीब 42 वर्ष

5. जियाउल पुत्र हामिद उम्र करीब 30 वर्ष

02 घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई-

दाऊद पुत्र शादाब उम्र 12, अब्दुल वजूद पुत्र शादाब उम्र 10, जबकि अन्य 01 घायल रूसीदा पुत्री लियाकत अली का उपचार 100 शैय्या अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य का पर्यवेक्षण किया गया। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *