TIL Desk लखनऊ:
दिनांक 25.05.2026 को थाना ठाकुरगंज पर वादी उमेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 मुनेन्द्र पाल सिंह निवासी विश्वास नगर, थाना ठाकुरगंज, जनपद लखनऊ द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी पुत्री श्वेता सिंह उर्फ बऊआ का विवाह दिनांक 22.11.2025 को भूपेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ शुभम सिंह निवासी काशी विहार, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ के साथ हुआ था।
वादी द्वारा आरोप लगाया गया कि विवाह के उपरांत उसकी पुत्री को पति एवं ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। दिनांक 25.05.2026 को सूचना मिली कि उनकी पुत्री ने फांसी लगा ली है। वादी ने पति, सास, ससुर, देवर एवं ननद पर पुत्री की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ठाकुरगंज पर मु0अ0सं0 0336/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। प्रकरण की जांच सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा की जा रही है। साक्ष्यों एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
बाईट:: कमलेश कुमार दीक्षित, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन)
