State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद् का प्रदर्शन कहा- कोचिंगों में बुर्का बंद हो

लखनऊ: बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद् का प्रदर्शन कहा- कोचिंगों में बुर्का बंद हो

TIL Desk लखनऊ:👉 राजधानी लखनऊ में आज शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक गणवेशों के प्रति अनुशासनहीनता एवं विभिन्न अनियमितताओं के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा का घेराव कर दिया ज्ञापन। ज्ञापन से पहले विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने सरदार पटेल प्रतिमा से माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक नारे बजी करते हुवे निदेशक माध्यमिक शिक्षा घेराव कर दिया ज्ञापन ।

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में ये देखने को मिल रहा है कि अनेकों छात्राएं बुर्क़ में मुंह ढक कर आ रही है जिससे उनकी पहचान में रोड़ा है। और ये पूर्ण रूप से अनुचित है। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की कक्षाओं में इस प्रकार मुंह ढक कर के बैठना बंद होना चाहिए, कई अन्य छात्रों को शक है कि बुर्के के अंदर कोई अन्य है पेपर कोई अन्य दे रहा है क्लासेज कोई अन्य कर रहा है, इस प्रकार के वस्त्र कक्षाओं में पहन कर आना प्रतिबंधित किया जाए।

साथ ही वर्तमान समय में ऐसा कई विश्वविद्यालयों में देखने में आया है कि विश्वविद्यालयों में लड़ाई झगड़े बढ़ रहे है, विश्वविद्यालयों के छात्रावासों में जो छात्रावास में नहीं रहते ऐसे आपराधिक प्रवृति के लोग प्रवेश न कर पाए इसका भी ध्यान रखा जाए। और जिन कोचिंग संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं उन्हें बंद कराया जाए। कोचिंग संस्थाओं में मानक पूरे है या नहीं उसकी भी जांच कराई जाए।बेसमेंट में चल रही कोचिंग संस्थाओं या लाइब्रेरी को बंद कराया जाए ।

यदि आज के ज्ञापन देने के बाद भी कोई उचित कारवाही नहीं होती है तो संगठन के लोग एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगे।

बाइट:: समरेंद्र सिंह (जिला मंत्री)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *