TIL Desk लखनऊ:
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से ग्राहकों के खाते से उड़े करोड़ों रूपए। पारा के शकुन्तला मिश्रा विवि स्थित बैक ऑफ बड़ौदा शाखा पर लगाया ग्राहकों ने आरोप।
कई ग्राहक थाने पर मौजूद, ग्राहकों ने बैंक मैनेजर पर लगाया गम्भीर आरोप। लोगों का आरोप लाखों रूपए खाते से हुए गायब। कुछ दिनों पूर्व इसी बैंक में संदिग्ध हालात में लगी थी आग।
बैंक मैनेजर ने दर्ज कराया था पारा थाना में मुकदमा। अब ग्राहकों ने लगाया आरोप, तो बड़ी साजिश होने की आशंका। पुलिस ग्राहकों के आरोप पर कर रही जांच।
