State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल

लखनऊ: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल

TIL Desk लखनऊ:👉राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में हरदोई रोड स्थित केके प्लाजा लॉन के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि कार एक सब-इंस्पेक्टर चला रहा था। हादसे में बाइक सवार युवक और एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कार और बाइक की आमने-सामने से टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जाकर गिरे। बाइक चला रहे साहिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके 10 साल के रिश्तेदार अंजान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जोरदार टक्कर की वजह से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *