TIL Desk लखनऊ:
राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, सांड ने एक लड़की को दौड़कर पैरों तले रौंद दिया जिसका सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल है।
वायरल वीडियो लखनऊ के चौपटिया का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक सांड लड़की को पहले दौड़ाता है और भागते हुए जब लड़की गिर जाती है तो उसे पैरों से रौंदने लगता है।
मुहल्ले वालों ने बड़ी मशक्कत से सांड के चंगुल से लड़की को छुड़ाया और सांड को भगाया |
