TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ-हरदोई मार्ग पर काकोरी के पास टैंकर की टक्कर के बाद रोडवेज बस 50 फीट गहरी खाई में पलट गई।
हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के बस के नीचे दबे होने की आशंका है। पुलिस,प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
बस लखनऊ से हरदोई जा रही थी। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए अफसरों को मौके पर जाकर राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया है।
गुरुवार की शाम कैसरबाग बस स्टैंड से करीब 54 सवारियों लेकर बस हरदोई के लिए निकली थी। काकोरी के टिकैतगंज के पास एक टैंकर से उसकी टक्कर हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,हादसे में चार लोगों की मौत l दो दर्जन यात्री घायल । बस के आगे दो बाइक पर सवार लोग सामने आए । जिसके चलते हुआ हादसा । बाइक सवार लोगों की भी हुई हादसे में मौत ।
मौके पर डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव , एडीसीपी वेस्ट धनंजय सिंह डीसीपी ट्रैफिक सहित एसीपी ट्रैफिक और काकोरी थाने के पुलिस सहित आसपास की पुलिस मौजूद l
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया l मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश l तथा घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
