TIL Desk लखनऊ:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। जहां लखनऊ के आशियाना इलाके में बच्चों के ऊपर युवक ने तेज रफ्तार कार चढ़ा दी ।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने लखनऊ के आशियाना इलाके में 3 बच्चों के ऊपर कार चढ़ा दी, जिसकी वजह से एक बच्चे की पसलियां टूट गई, बच्चा 3 दिन ICU में रहा।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, शिकायत पर कार चालक ने घर बुलाकर पिता-दादा को धमकाया। कार चढ़ाने वाला पड़ोसी है, पुलिस ने दर्ज की FIR, राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके की घटना।
