TIL Desk लखनऊ:
क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी की स्विमिंग पूल में डूबने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अश्वनी कुमार स्विमिंग ड्रेस में स्विमिंग पूल में नहाने गए लेकिन बाहर नही आए काफी देर हो जाने पर घर न पहुँचने पर तलाश की गई।
इंस्पेक्टर अश्विनी पूर्व में चिनहट थाने में भी तैनात रह चुके हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। SDRF की टीम को बुलाकर बॉडी को स्विमिंग पूल से बाहर निकाला गया इस वक़्त अश्वनी चतुर्वेदी क्राइम ब्रांच में तैनात थे बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस द्वारा सीसीटीवी चेक किये जा रहे है।
डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 26 सितंबर को दोपहर 12:00 महानगर थाना को सूचना प्राप्त हुई की महानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 35 बटालियन के अंदर जो स्विमिंग पूल है वहां पर लखनऊ के क्राइम ब्रांच में कार्यरत अश्विनी चतुर्वेदी डूब गए हैं इसके बाद तत्काल पुलिस और पीएसी की टीम ने निकालने का प्रयास किया गया और बाहर निकल गया जिनको चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया है। डीसीपी ने आगे बताया कि प्रथम दृष्टि उनकी मौत डूबने से हुई है, अश्विनी चतुर्वेदी मूल रूप से अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं।
बाईट :: डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव
