Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार हुआ बदमाश, फर्रुखाबाद से आता था वारदात अंजाम देने

लखनऊ: पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार हुआ बदमाश, फर्रुखाबाद से आता था वारदात अंजाम देने

TIL Desk लखनऊ:👉तीन-चार दिन पहले इंदिरा नगर ब्रिज के पास महानगर क्षेत्र में एक पॉकेटमारी की घटना हुई थी | इस घटना में 47,000 रुपये की चोरी हुई थी। सूचना मिलने पर महानगर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया डीसीपी के द्वारा इसमें घटना में तीन पुलिस की टीम में लगाई गई सर्विलेंस व अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजों के माध्यम से ट्रैकिंग की जा रही थी |

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,आज जब पुलिस की टीम गस्त और चेकिंग कर रही थी दो संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखे पुलिस टीम चेकिंग के लिए आगे बढ़ी तो एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया उसके बाद दूसरे ने भी भगाने का प्रयास किया पुलिस के द्वारा रुक जाने पर फायर किया गया जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने फायरिंग की आरोपी के पैर में गोली लगी एक आरोपी भाग निकला अंधेरा का फायदा उठाते हुए दूसरी मोटरसाइकिल भी एक आरोपी घायल अवस्था में मिला

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कुलदीप उर्फ हेला बताया फर्रुखाबाद का रहने वाला है इससे पहले भी यह आरोपी फर्रुखाबाद से आते हैं और लखनऊ में वारदात को अंजाम देकर फर्रुखाबाद चले जाते थे | नेशनल हाईवे से आकर भीड़ भरे इलाके में जाकर वारदात को अंजाम देते थे | भरे बाजार में पॉकेटमारी, टप्पे बाजी करते थे पकड़े गए आरोपों के खिलाफ कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं पूर्व में जेल भी जा चुका है 16 से 17 मुकदमे दर्ज हैं और आज तीन अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए हैं एक अभियुक्त पकड़ा गया है |

मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है इसके पास से बिना नंबर की मोटरसाइकिल दो जिंदा कारतूस एक अवैध तमंचा, 25 हजार नगद बरामद किए गए हैं मौके पर पुलिस की टीम और फोरेंसिक टीम मौजूद है जांच पड़ताल कर रही है आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है यह आरोपी इतने शातिर हैं फर्रुखाबाद से आते थे और यहां पर वारदात को अंजाम देकर निकल जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *