TIL Desk लखनऊ:मलिहाबाद में 32 वर्षीय महिला की हत्या का मामला । मलीहाबाद पुलिस और सर्विलांस की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिनेश कुमार गिरफ्तार। दुबग्गा क्षेत्र का है निवासी। लूट के बाद दुष्कर्म के प्रयास में महिला के विरोध करने पर हुई थी महिला की हत्या। हत्या में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा भी बरामद। जिस पर बैठाकर महिला को किया गया था अगवा।
मुख्य आरोपी ऑटो चालक अजय अभी फरार। गिरफ्तार आरोपी दिनेश और मुख्य आरोपी अजय आपस में है भाई। गिरफ्तार दिनेश पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज। जबकि मुख्य फरार आरोपी ऑटो चालक अजय पर है 23 मुकदमें दर्ज।
दोनो का है पुराना अपराधिक इतिहास। आलमबाग से लेकर मलिहाबाद तक सीसीटीवी खंगालने और ऑटो को सर्च करने पर हुई गिरफ्तारी। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी।