Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़; 1 बदमाश घायल, दूसरे की तलाश जारी

लखनऊ: यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़; 1 बदमाश घायल, दूसरे की तलाश जारी

TIL Desk लखनऊ:👉थाना पारा व क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश एक लूटी हुई चार पहिया वाहन को जो दिनांक 29 सितंबर को योगेश पाल बुद्धेश्वर निवासी की हत्या करके लूट ली गई थी, आज उसे कहीं बेचने की फिराक में किसान पथ पकड़कर मौदा मोड की तरफ से होकर आगरा एक्सप्रेसवे पर चढ़ने वाले हैं।

इस सूचना पर आगरा एक्सप्रेसवे के पास किसान पथ अंडरपास के बगल में सर्विस लेन पर चेकिंग शुरू की गई चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन को रोकने पर उसमें बैठे दो व्यक्तियों के द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया एवं गाड़ी को बैक करने का प्रयास किया गया, जिससे गाड़ी सर्विस लेन के बने नाली से टकरा के ऊपर चढ़ गई गाड़ी में बैठा व्यक्ति जो गाड़ी चला रहा था, वह फायर करते हुए खेतों की तरह भाग गया और एक दूसरा व्यक्ति जिसने पुलिस पर दो राउंड फायर भी किए थे, पुलिस के द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसके पैर में गोली लगी है, उसकी पहचान अजय सिंह पुत्र रंजीत सिंह जनपद हरदोई के पिहानी क्षेत्र का रहने वाला है जिसको उपचार हेतु रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल भेजा गया है दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।

घायल बदमाश के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं मौके से गिरफ्तार बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा व खोखा एवं जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है तथा योगेश पाल की हत्या कर लूटी हुई अर्टिगा गाड़ी भी बरामद हुई है। अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *