TIL Desk लखनऊ:
16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या का चिनहट पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा। खुद पिता विजय कुमार चौबे ने अपने दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ गला घोटकर की थी बेटी की हत्या।
झाड़ फूंक के बहाने गाड़ी से लेकर गया। गाड़ी में गला घोटकर की हत्या। हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए एसिड से चेहरे को जलाया। लखनऊ में चिनहट से बाराबंकी बड्डूपुर ले जाकर की हत्या।
हत्या के बाद शव को शारदा नहर के किनारे फेंक दिया। खुद आरोपी पिता ने आईजीआरएस पर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई और बेटी के प्रेमी पर उसे गायब करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू तो इस हत्याकांड का किया खुलासा। पुलिस ने आरोपी पिता विजय कुमार चौबे और उसके साथी अब्दुल मन्नान को किया गिरफ्तार। हत्या में इस्तेमाल गमछा और गाड़ी की बरामद।
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने अपनी टीम के साथ किया सनसनी के हत्याकांड का खुलासा । चिनहट के इमली बाथम धावा इलाके के रहने वाली थी लड़की। बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान था पिता जिसके चलते बेटी की हत्या की रची साजिश।
बाइट:: दीक्षा शर्मा (डीसीपी पूर्वी)
