TIL Desk लखनऊ:
अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, आग लगते ही इलाके में मची अफरा-तफरी | दुकान के ऊपर चल रही थी कोचिंग, छात्र-छात्राएं फंसे, जान बचाने के लिए छज्जे और छत से कूदे लोग | धुएं और लपटों से घिर गई पूरी इमारत |
स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य में किया सहयोग, सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीमें, आग पर काबू पाने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी |
मौके पर पहची दमकल की 3 गाड़ियां , दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास जारी, काफी मशक्कत के बाद लगभग आग पर पाया गया काबू, आग लगने की वजह अभी साफ नही शार्ट सर्किट बताई जा रही है पुलिस द्वारा जांच की जा रही है अंदर मौजूद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया अभी किसी तरह के हताहत की सूचना नही है मौके पर दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारी मौजूद |
