TIL Desk लखनऊ:
दिनांक 25.11.2025 को समय 22:04 बजे फायर स्टेशन आलमबाग को सूचना प्राप्त हुई कि शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी मोहन रोड कैंपस के अंदर स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा मोहन रोड में आग लग गई है जिस पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी लखनऊ महोदय के निर्देशानुसार प्रभारी अग्निशमन अधिकारी आलमबाग धर्मपाल सिंह की नेतृत्व में फायर स्टेशन आलमबाग से दो फायर टैंकर घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया |
घटनास्थल पहुंच कर देखा कि आग शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में भूतल पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी हुई है तथा तीव्र ज्वाला के साथ जल रही है तथा भयंकर धुआं भरा हुआ है तथा बैंक का ताला बंद है। जिस पर अग्निशमन यूनिट द्वारा बाहर से बैंक की खिड़कियों के शीशे को तोड़कर आग को बुझाना प्रारंभ किया गया तभी मौके पर बैंक के कर्मचारी पहुंच गए तथा उनके द्वारा बैंक का ताला खोला गया जिससे अग्निशमन यूनिट द्वारा बैंक के अंदर प्रवेश कर कड़ी मशक्कत वह कठिन परिश्रम से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।
मौके पर शाखा प्रबंधक आ गए थे तथा उनके द्वारा बताया गया कि बैंक में उपलब्ध करेंसी को करेसी चेस्ट में पहुंचा दिया गया था। आग करेंसी चेस्ट तक नहीं पहुंची थी अग्निकांड में बैंक के कंप्यूटर, फर्नीचर व आवश्यक कागजात आदि जल गए । घटना के बाद बैंक परिसर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत प्रणाली की तकनीकी जांच की जा रही है।
