Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: आभूषण प्रतिष्ठान में चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार; ज्वेलरी भी हुई बरामद

लखनऊ: आभूषण प्रतिष्ठान में चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार; ज्वेलरी भी हुई बरामद

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ के चौक थानांतर्गत एक ज्वेलर्स के यहां तैनात कारीगर द्वारा सहयोगियों के संग आभूषण चोरी किये जाने की घटना का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने किया है। पुलिस ने प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 50 लाख रुपये के अर्धनिर्मित आभूषण भी बरामद किया है।

एडीसीपी ने गुरुवार को बताया कि चौक में धर्मेंद्र का ज्वेलर्स की दुकान है। जहां पर जुड़ाई व बनवाई का कार्य होता है। दुकान पर काम करने वाले वजीरगंज निवासी कारीगर अनिल चौधरी 3-4 वर्षों से कार्य कर रहा था। बीते चार अगस्त को करीब 2:00 बजे वह दुकान से करीब 700 ग्राम सोने के जेवर जो अभी आधे तैयार थे, को लेकर चला गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की। अनिल चौधरी, यासिर हुसैन, मोहम्मद मजहर और उमेश कन्नौजिया अरेस्ट किये गए। वर्कशॉप में काम करने वाले कारीगरों ने ही दिया था वारदात को अंजाम। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 50 लाख कीमत की ज्वेलरी की बरामद। वर्कशॉप के मालिक धर्मेंद्र ने 8 अगस्त को दर्ज कराई थी रिपोर्ट। लखनऊ की चौक पुलिस ने हुसैनाबाद इंटर कॉलेज के पास से की गिरफ्तारी।

बाइट:: धनंजय सिंह कुशवाहा (डीसीपी पश्चिम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *