TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ जीआरपी ने 14 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी को दबोचा | 50 हजार का इनामिया था फरार हत्यारोपी |
रायबरेली स्थित रेलवे के केबिनमैन की हत्या कर संत कुमार चल रहा था फरार | गुजरात के अहमदाबाद से लखनऊ डिविजन की टीम ने दबोचा |
हत्यारोपी को हो चुकी है आजीवन कारावास की सज़ा | परिवार के साथ नाम बदल कर रह रहा था हत्यारोपी संत कुमार |
एसपी जीआरपी रोहित मिश्रा के मुताबिक, मृतक के बेटे ने करवाई थी अपने पिता की हत्या | तीन साथियों के साथ मिलकर 2012 में की थी हत्या |
