TIL Desk लखनऊ:
राजधानी लखनऊ में बीते दिनों चारबाग रेलवे स्टेशन से 15 जून को चोरी हुई मासूम बच्ची को जीआरपी ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी और शुरुआती जांच में बच्ची को बेचने की मंशा सामने आई है।
जीआरपी और सर्विलांस टीम ने करीब 450 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंच बनाई। ग्राहक न मिलने के कारण बच्ची आरोपी के पास ही थी, जहां से उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
बेटी को वापस पाकर माता-पिता भावुक हो गए और जीआरपी टीम का धन्यवाद किया। जीआरपी कप्तान रोहित मिश्रा ने बताया कि इस ऑपरेशन में शामिल टीम को सराहनीय कार्य के लिए ₹25,000 का पुरस्कार दिया जाएगा।
बाइट:: रोहित मिश्रा (SP जीआरपी)
