Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: ट्रेन में मिले युवती के सिर कटे शव की हुई पहचान, 3 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: ट्रेन में मिले युवती के सिर कटे शव की हुई पहचान, 3 आरोपी गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉थाना जीआरपी चारबाग पुलिस ने ट्रेन में युवती की हत्या कर शव को बैग और बक्से में भरकर फेंकने की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी युवती का पिता निकला, जिसने अपनी बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज होकर रिश्तेदारों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जानकारी के अनुसार दिनांक 17 मई 2026 को थाना जीआरपी चारबाग पर अभियोग संख्या 197/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। ट्रेन संख्या 15114 गोमतीनगर एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-1 में एक बैग और बक्से से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ रोहित मिश्रा के निर्देशन में तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम अमित कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को ट्रेन से उतरते तीन संदिग्ध दिखाई दिए, जिनकी पहचान के आधार पर पुलिस तमकुही रोड पहुंची। वहां से जानकारी जुटाकर ग्राम पिपरा मुस्तकील अगरवां थाना सेवरही जनपद कुशीनगर में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विग्गन अंसारी, पुत्र मजिस्टर अंसारी निवासी जयपुर पिपराग्राट मुस्तकील थाना सेवरही कुशीनगर, मोजिबुल्ला अंसारी निवासी थिरकिया थाना पडरौना कुशीनगर तथा नूरजहां पत्नी मोजिबुल्ला अंसारी शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतका शब्बा किसी युवक से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। पिता विग्गन अंसारी ने इसका विरोध किया, लेकिन शब्बा लगातार अपने प्रेमी से बातचीत करती रही। इससे नाराज होकर विग्गन अंसारी ने अपने बहनोई और बहन के साथ मिलकर 16 मई की रात घर में धारदार बांके से शब्बा की हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े कर बैग और बक्से में भरकर गोमतीनगर एक्सप्रेस में रख दिया और मौके से फरार हो गए।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो बांके भी बरामद कर लिए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *