Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: चिनहट में होटल कर्मी की गोली मारकर हत्या, आरोपी युवक, महिला मित्र गिरफ्तार

लखनऊ: चिनहट में होटल कर्मी की गोली मारकर हत्या, आरोपी युवक, महिला मित्र गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ के चिनहट में होटल कर्मी की देर रात गोली मारकर हत्या | वारदात विकल्प खंड स्थित ईशान इन होटल में सोमवार देर रात 1:30 बजे हुई |

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, होटल में रुकी युवती को देर रात लेने बाइक से पहुंचा था आरोपी | होटल कर्मी दिवाकर यादव ने बाइक सवार युवक से पूछताछ की | इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई |

युवक ने दी थी जान से मारने की धमकी और युवती को लेकर चला गया | कुछ देर बाद दोबारा लौटा आरोपी और उतार दी गोली की बौछार | महिला मित्र की मौजूदगी में की गई फायरिंग |

दिवाकर को होटल के बाहर बनाया निशाना | गोली लगते ही होटल में मची अफरा-तफरी, फैली सनसनी | घायल हालत में दिवाकर को पहुंचाया गया लोहिया अस्पताल | डॉक्टरों ने दिवाकर को किया मृत घोषित |

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर किया मुआयना | आरोपी आकाश तिवारी को किया गया गिरफ्तार और महिला मित्र को भी हिरासत में लिया गया।

बाइट:: डीसीपी शशांक सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *