Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: पति ने की पत्नी की हत्या, ईदगाह के पीछे स्कूटी से आई पत्नी पर किया वार

लखनऊ: पति ने की पत्नी की हत्या, ईदगाह के पीछे स्कूटी से आई पत्नी पर किया वार

TIL Desk लखनऊ:👉पति ने की पत्नी की हत्या,ईद गाह के पीछे स्कूटी से आई पत्नी पर किया चाकू से वार कर की हत्या। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शाहिद नामक पति ने अपनी पत्नी चांदनी की धारदार हथियार से की हत्या।

ईदगाह के पीछे सन्नाटे में गली में की गई हत्या, तलाक के लिए ईदगाह में चल रहा था मामला, 7 साल पहले हुई थी शाहिद की शादी, दोनों से एक चार साल का था बच्चा। पत्नी चांदनी किसी से घर से पीली कालोनी गई थी मिलने। उसी समय पति से विवाद के बाद हुई हत्या, घटनास्थल पर खून की धब्बो से सनी मिली दीवारें।

मां की माने तो पति आए दिन दहेज के लिए करता था मारपीट कुछ महीने पहले भी की थी मारपीट। माँ ने बताया कि कुछ दिन बाद होना था तलाक। आरोपी पति बेटी पर लगाता था गलत इल्जाम।

वही डीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में कराया था भर्ती, इलाज के दौरान हुई मौत। परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा लिखकर आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की हो रही कार्रवाई।

बाइट:: शफरुन (मृतका की मां)

बाइट:: कमलेश दीक्षित (डीसीपी पश्चिम, लखनऊ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *