TIL Desk लखनऊ:
खेल-खेल में गोली चलने से 12 साल के बच्चे की हुई मौत | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र की घटना | संजीव त्रिपाठी के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुँचा था बच्चा | कार के अंदर रखी पिस्टल बच्चों के हाथ लगी |
कार की चाबी मिलने के बाद बच्चे गाड़ी के अंदर गए | खेल के दौरान अचानक चली गोली, सिर में लगने से मौत | घटना से इलाके में हड़कंप, परिवार में कोहराम | घटना की सूचना मिलते ही कृष्णानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाने शुरू किए और पिस्टल को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि गोली किस परिस्थिति में चली और हथियार कार में कैसे रखा गया था।
