Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 119 साइबर अभियुक्त हुए गिरफ्तार

लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 119 साइबर अभियुक्त हुए गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 119 साइबर अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार | कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का सफल अनावरण | 119 अभियुक्त गिरफ्तार, साइबर अपराध में प्रयुक्त 103 लैपटॉप, 177 कॉलिंग मोबाइल फोन, अन्य डिजिटल उपकरण, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद।

विदेशी नागरिकों, विशेषकर संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के नागरिकों को प्रतिष्ठित कंपनियों एवं सरकारी एजेंसियों के नाम पर बनाया जाता था ठगी का शिकार। Gift Card, Cryptocurrency एवं इंटरनेट आधारित कॉलिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जाती थी साइबर धोखाधड़ी।

ऑपरेशन मैनेजर ललित खैराजानी एवं विक्रम सिंह परमार आदि को किया गया गिरफ्तार। समिट बिल्डिंग के 11वें तल पर संचालित फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पुलिस ने किया खुलासा। कमिश्नरेट लखनऊ की साइबर सेल एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम की सुनियोजित कार्यवाही, नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देशन, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपायुक्त अपराध अनिल कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध किरन यादव (IPS) के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त साइबर एवं प्रभारी साइबर क्राइम सेल के संयुक्त पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल एवं थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा दिनांक 01.07.2026 को विभूतिखण्ड स्थित समिट बिल्डिंग में संचालित एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया गया।

दिनांक 01.07.2026 को, साइबर क्राइम सेल व थाना साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा विभूतिखण्ड क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग में संचालित एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर का सफलतापूर्वक भण्डाफोड़ किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यवाही में ऐसे संगठित साइबर गिरोह का खुलासा हुआ है, जो तकनीकी संसाधनों एवं इंटरनेट आधारित कॉलिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर विदेशी नागरिकों, विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर धोखाधड़ी कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *