TIL Desk लखनऊ:
राजधानी में दबंगों के हौसले बुलंद सिविल अस्पताल चौकी से चंद कदमों की दूरी पर दबंगों ने वकीलों पर किया जानलेवा हमला। हजरतगंज थाना क्षेत्र सिविल चौकी के पास 10 से 15 दबंगों ने वकीलों पर किया हमला। धारदार हथियार से किया हमला।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हमले में वकील शिवेंद्र प्रताप सिंह वकील कृष्ण पाल सिंह, वकील नवीन कुमार सिंह व अन्य को आई गंभीर चोटे।पीड़ित वकील शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया ये घटना बीती रात 1:00 बजे की है। हम लोग अपने चैंबर से काम खत्म करके चाय पीने के लिए सिविल अस्पताल के सामने रुके।
अचानक वहां पर 10 से 15 दबंगों ने एक व्यक्ति को मारना पीटना शुरू कर दिया। उस व्यक्ति को बचाने के लिए पहुंचे तो उन दबंगों ने हम पर ईंट ,पत्थर से हमला बोल दिया धारदार हथियार से कई बार वार किया जिसमें हम और हमारे अधिवक्ता साथी घायल हो गए। दबंगों ने मोबाइल और सोने की चेन छीन ली।
पीड़ित वकील शिवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि घटना देर रात की है | हजरतगंज थाने में तहरीर दी लेकिन दोपहर तक हमारा मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया। 12 घंटे बीत जाने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया।
इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई | अभी तक इस पूरे मामले में पुलिस ने दो युवकों की गिरफ्तारी कर एक इलेक्ट्रॉनिक बाइक बरामद की है।
