TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ नगर निगम ने शहर के नवयुग कन्या महाविद्यालय के गेट पर लगाया ताला | नगर निगम जोन 2 की टीम ने जड़ा ताला | सुबह कॉलेज खुलने से पहले ही निगम की टीम पहुंच गई |
सुबह 6:45 बजे कॉलेज के गेट पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया | गेट पर ही एक नोटिस चस्पा किया | जिस पर ताला लगाने का कारण लिखा | कॉलेज खुलने के समय पर जब स्टूडेंट्स पहुंचे तो उन्हें बाहर ही खड़े होना पड़ा | काफी देर तक स्टूडेंट्स इंतजार करते रहे |
सीलिंग के खिलाफ आपत्ति करने पर मौके पर कॉलेज प्रशासन के साथ नगर निगम की टीम की तीखी नोकझोंक भी हुई | हाउस टैक्स ना जमा करने पर नगर निगम की टीम ने कॉलेज को सील कर दिया | नगर निगम की अधिकारी बताते हुए दो दिन पहले एक टीम लेकर नमिता आई थीं |
रिवाइज्ड हाउस टैक्स न देने के लिए आक्रोशित होकर बात की थी | फिलहाल सुबह ताला लगाया और आठ बजे के बाद खोल दिया उसके बाद बच्चे अंदर गए।
