TIL Desk लखनऊ:
समिट बिल्डिंग में इंटरनेशनल साईबर फ्रॉड कॉल सेंटर का मामला। सिंडिकेट के मास्टरमाइंड संचालक विनीत शर्मा उसकी प्रेमिका रिंकी दास गुप्ता और नायकर जयराज को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
लखनऊ के सायबर क्राइम थाना व सायबर क्राइम सेल की टीम ने कोलकाता के एक रिज़ॉर्ट से किया गिरफ्तार।
विनीत शर्मा पर 25 हज़ार रुपए का था इनाम। तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाई पुलिस। विनीत और जयराज गुजरात के हैं रहने वाले।
रिंकी दासगुप्ता के पश्चिम बंगाल में कई कई क्लब,पब और पार्लर हैं। गुजरात के एक बड़े कारोबारी का बेटा है विनीत शर्मा। एक करोड़ रुपए से कारोबार शुरू कर साईबर फ्रॉड कॉल सेंटर के धंधे में जुटा विनीत शर्मा।
काली कमाई को प्रेमिका के बिजनेस में लगाया। विनीत और रिंकी के सिंडिकेट को अमेरिका में चार्ल्स नाम का व्यक्ति चलाता है। चार्ल्स ही इस सिंडिकेट को अमेरिकी नागरिकों का डाटा मुहैया कराता है।
अमेरिका से हवाला के जरिए भारत रकम भेजने का काम भी चार्ल्स करता है। चार्ल्स अभी है फरार जिसकी है तलाश जारी। लखनऊ पुलिस ने इंटरनेशनल साईबर फ्रॉड कॉल सेंटर मामले में 119 आरोपियों को किया था गिरफ्तार।
