TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ की साइबर क्राइम टीम को मिली बड़ी सफलता, फर्जी सीबीआई अधिकारी बन डिजिटल हाउस अरेस्ट करके पीड़ित से एक करोड़ 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले को किया गिरफ्तार |
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित हरीश भट्टाचार्य के मोबाइल नंबर पर तथाकथित पुलिस अधिकारी बन अभियुक्त कमलेश कुमार ने की 1 करोड़ 18 लाख 55 हजार की ठगी |
ठगी करने वाला अभियुक्त कमलेश कुमार द्वारा विजय खन्ना का व्हाट्सएप कॉल कर बताया गया कि केनरा बैंक दिल्ली में फर्जी खाता खोला गया है जिसमें धोखाधड़ी का पैसा जमा हो रहा है खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर डिजिटल हाउस अरेस्ट कर डरा धमका कर पीड़ित से करोड़ों रुपए ठग लिए |
साइबर क्राइम द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि अभियुक्त कमलेश कुमार को महा सितंबर 2025 में उत्तराखंड पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है और अभियुक्त के खाते में ठगी के करोड़ों रुपए आए तथा कई खातों को एनसीसीआरपी पोर्टल पर चेक करने पर पूरे भारत से 22 शिकायतें दर्ज पाई गई |
साइबर क्राइम टीम द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त कमलेश कुमार सैफलपुर थाना काकोरी मलिहाबाद लखनऊ का रहने वाला बताया जा रहा है |
