TIL Desk लखनऊ:
लखनऊ ईदगाह में रमजान और होली को लेकर बैठक हुई जिसमें नगर निगम, जल विभाग बिजली विभाग आदि पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे और मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली और मौलाना मौजूद रहे |
रमजान और होली को लेकर सब ने अपनी राय रखी और कहा यह गंगा जमुना तहजीब है के हर त्यौहार बहुत ही उल्लास के साथ और खुशी-खुशी मनाई जाते हैं | 18 तारीख से रमजान शुरू हो रहे हैं | जिसको लेकर शासन और विभाग के लोगों ने कमर कसी और कहा कि यह बहुत ही पवित्र महीना है इसमें नमाज-तराबियां अदा की जाती हैं |
बैठक में आला अधिकारी पुलिस विभाग के मौजूद रहे | मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली भी पत्रकारों से रूबरू हुए और कहा-त्यौहार अच्छे से बनाएं |
