TIL Desk लखनऊ:
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया में टिप्पणी करने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने बुधवार को अपने पति हिमांशु सिंह के साथ हज़रतगंज थाने पहुंच कर बेल बॉन्ड की औपचारिकता पूरी की। नेहा सिंह उच्चतम न्यायालय से अग्रिम जमानत मिलने का बाद हज़रतगंज कोतवाली पहुंची थी।
नेहा सिंह के पति हिमांशु ने बताया कि ठाणे में एसएचओ के मौजूद न होने के कारण प्रक्रिया तत्काल पूरी नहीं हो सकी, जिससे उन्हें कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा। बाद में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गई।
