Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: शाइन सिटी घोटाले का वांछित आरोपी नेकपाल सिंह उर्फ निक्की गिरफ्तार

लखनऊ: शाइन सिटी घोटाले का वांछित आरोपी नेकपाल सिंह उर्फ निक्की गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ बहुचर्चित शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड घोटाले में वांछित अभियुक्त नेकपाल सिंह उर्फ निक्की को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) लखनऊ की टीम ने किया गिरफ्तार |

शाइन सिटी कंपनी ने उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में सस्ते भूखण्ड और धन दोगुना करने जैसी आकर्षक योजनाओं का झांसा देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराए, लेकिन न तो भूखण्ड दिए और न ही निवेश की रकम वापस की। इसके बाद कंपनी के निदेशक और पदाधिकारी कार्यालय बंद कर फरार हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्त नेकपाल सिंह, निवासी ग्राम गागन थाना माल, लखनऊ, कंपनी के लखनऊ स्थित आर स्क्वायर, विपुल खण्ड कार्यालय में एसोसिएट के पद पर कार्यरत था। यह निवेशकों को गुमराह कर कंपनी में पैसा लगवाने का काम करता था।मुकदमा थाना गोमतीनगर में धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी आईपीसी के तहत दर्ज है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और अपनी पहचान बदलकर हर्षित सिंह नाम से WIN-MORE रियल एस्टेट कंपनी में काम कर रहा था। EOW टीम ने आरोपी को कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र, से गिरफ्तार किया | EOW अब आरोपी से पूछताछ कर घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *