State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में ‘पैग़ाम-ए-अमन समारोह 2026’ हुआ आयोजित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में 'पैग़ाम-ए-अमन समारोह 2026' हुआ आयोजित

TIL Desk लखनऊ:👉राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में साहित्यिक आयोजन हुआ। प्रयागराज की संस्था ‘प्यारे मियां स्मारक समाज सेवा संस्थान’ द्वारा ‘पैग़ाम-ए-अमन समारोह’ के तहत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, मुशायरा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया |

इस समारोह में सुविख्यात साहित्यकार, पूर्व सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान डॉ. उदय प्रताप सिंह को आजीवन साहित्यिक एवं सामाजिक सेवा के लिए ‘संगम साहित्य सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।

सम्मान में शॉल, श्रीफल, अंगवस्त्रम, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह के साथ-साथ नकद धनराशि भी प्रदान की गई कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी तारिक़ सईद अज्जू ने सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि डॉ. उदय प्रताप सिंह का व्यक्तित्व इतना विशाल है कि उन्हें सम्मानित करके सम्मान और संस्था स्वयं सम्मानित हो गई है।

उन्होंने कहा, “हम प्रयागराज से चलकर ऐसी विभूति का सम्मान करने यहां पहुंचे हैं। सम्मानित होते हुए डॉ. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कवि, शायर और साहित्यकार समाज का चुना हुआ प्रतिनिधि होता है। वह जनता की बेबाक आवाज़ होता है।

लोभ-लाग से परे रहकर सच्चाई की आवाज़ बनता है और सत्ता व शासन को सही मार्गदर्शन देता है, ताकि एक बेहतर समाज और सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके उन्होंने इस अवसर पर अपनी कई चुनिंदा रचनाओं का भी पाठ किया, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने भाव-विभोर होकर सुना और सराहा।समारोह का कुशल संचालन प्रयागराज के प्रसिद्ध कवि एवं कानून के प्रोफेसर डॉ. श्लेष गौतम ने किया इस दौरान अज़्म सईद सहित तमाम लोग मौजूद रहें |

बाइट:: उदय प्रताप सिंह (मशहूर कवि, पूर्व सांसद)

बाइट:: तारिक सईद अज्जू (समाजसेवी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *