State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में पल्लवी पटेल, समर्थकों का विधानसभा तक पैदल मार्च

लखनऊ: यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में पल्लवी पटेल, समर्थकों का विधानसभा तक पैदल मार्च

TIL Desk लखनऊ:👉पल्लवी पटेल के नेतृत्व में आज हजारों कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने राजधानी चारबाग रेलवे स्टेशन से विधानसभा तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूजीसी रेगुलेशन बिल के समर्थन में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शन के दौरान पल्लवी पटेल ने केंद्र सरकार और न्यायपालिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूजीसी रेगुलेशन को लागू करने की दिशा में लगातार बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वंचित और पिछड़े समाज को न्याय से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन बिल जरूरी है और इसे लागू कर युवाओं को शिक्षा एवं अधिकार की गारंटी दी जानी चाहिए।

पल्लवी पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी सुप्रीम कोर्ट तक अपनी बात मजबूती से पहुंचाएगी और जब तक यूजीसी रेगुलेशन लागू नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम लोग सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेंगे। यह लड़ाई युवाओं और वंचित समाज के सम्मान की लड़ाई है।

चारबाग रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ यह पैदल मार्च विधानसभा पहुंचकर समाप्त हुआ जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग दोहराई।

बाइट — पल्लवी पटेल विधायक एवं राष्ट्रीय नेता अपना दल (कमेरावादी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *