TIL Desk लखनऊ:👉उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीसीपी उत्तरी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम और थाना मड़ियांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन अंतर्जनपदीय दोपहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से कुल 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
लखनऊ: पुलिस ने 3 अंतर्जनपदीय दोपहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, 13 बाइकें बरामद
