State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये

लखनऊ: बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये

TIL Desk लखनऊ:👉बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। ईदगाह ऐशबाग, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा में नमाज को लेकर खास निगरानी।

पूरे आयोजन को 4 जोन और 5 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था लागू। 24 वरिष्ठ अधिकारी, 50 इंस्पेक्टर, 482 सब-इंस्पेक्टर समेत 1347 पुलिसकर्मी तैनात।

06 कंपनी PAC, वायरलेस यूनिट और LIU टीमें भी रहेंगी सक्रिय। महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड, पिंक पेट्रोल और सादे कपड़ों में महिला पुलिस तैनात।

मुख्य मार्गों और चौराहों पर CCTV से 24 घंटे निगरानी, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी। लखनऊ पुलिस की अपील- अफवाहों से बचें, यातायात एडवाइजरी का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *