Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: रिकवरी एजेंट की निर्मम तरीके से हत्या, ऑफिस के अंदर मिला शव

लखनऊ: रिकवरी एजेंट की निर्मम तरीके से हत्या, ऑफिस के अंदर मिला शव

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ के बंथरा के दादूपुर गांव में एक रिकवरी एजेंट की उसी के ऑफिस में बेरहमी से हत्या कर दी गई | ऑफिस के अंदर मिला शव, मृतक फाइनेंस की गाड़ियों को खींचने व किस्त वसूलने का करता था काम |

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम कुनाल शुक्ला बताया जा रहा है जो मूल रुप से फैजाबाद का निवासी था | दादूपुर निवासी विवेक सिंह ने दादूपुर में स्वास्तिक एसोसिएट नाम से ऑफिस बना रखा है। मृतक कुनाल शुक्ला ज्यादातर इसी ऑफिस में रहता था।

मंगलवार सुबह जब महिला सफाई कर्मी आफिस की सफाई करने आई तो घटना की जानकारी हुई | मृतक अपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है | मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस पुलिस द्वारा जांच की जा रही है आसपास के लगे हुए सीसीटीवी चेक किये जा रहे है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *