TIL Desk लखनऊ:
सोहराब की तलाश में नेपाल से सटे सात जिलों में सख्त पहरा | पैरोल से भागे सीरियल किलर सोहराब की तलाश में जुटी खुफिया एजेंसियां | यूपी एसटीएफ और पुलिस की टीम लगातार कर रही छापेमारी |
नेपाल से सटे जिलों में लगातार की जा रही चेकिंग | एसएसबी को भी यूपी पुलिस की तरफ से किया गया अलर्ट | उम्र कैद की सजा काट रहा सोहराब पैरोल खत्म होने के बाद तिहाड़ जेल नहीं पहुंचा |
एसटीएफ की टीम में पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर और उत्तराखंड तक कर रही छापेमारी | 500 मोबाइल नंबरों को भी यूपी एटीएस ने रडार पर रखा | एक हफ्ते पहले मुरादाबाद और नैनीताल में मिली थी सोहराब की लोकेशन | सोहराब पर हत्या लूट और डकैती के कई मामले |
