State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किया गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध अभियान का शंखनाद

लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किया गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध अभियान का शंखनाद

TIL Desk लखनऊ:👉ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार को लखनऊ के रमाबाई स्थल से शीतला अष्टमी पर गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध अभियान का औपचारिक शंखनाद किया।

इस मौके पर अविमुक्तेश्वरानन्द ने कहा कि किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध के लिए लखनऊ नहीं आये हैं , बल्कि गौ माता की रक्षा के लिए आंदोलन का शंखनाद करने जा रहे हैं। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जब विदेशी और अंग्रेज भारत में शासन करने आये तो उन्होंने गोमाता को पशुओं की सूची में डाल दिया। स्वतंत्रता के बाद भी कई सरकारें आईं, लेकिन किसी ने भी गोहत्या बंद कराने के अपने वादे को पूरी तरह नहीं निभाया। हमने भी गौ माता की रक्षा की उम्मीद में इस भगवा सरकार को वोट दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *