TIL Desk लखनऊ:
समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी को हार्ट अटैक आया है। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव सिविल अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी सेहत की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी सिविल अस्पताल पहुंचे। लोहिया अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम भी सिविल अस्पताल बुलाई गई है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी को देखने सिविल अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा- चौधरी साहब पार्टी कार्यालय आए थे अचानक तबीयत खराब हो गई हम लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जितनी जल्दी हो सकता था अस्पताल लेकर आए जो प्राइमरी ट्रीटमेंट देना था वह डॉक्टर ने देना शुरू कर दिया है, और बाकी जो ट्रीटमेंट होना था चल रहा है ऑब्जर्वेशन में है, और थोड़ी देर में डॉक्टर के पास जब रिपोर्ट आ जाएगी।
एक रिपोर्ट आ जाएगी उसके बाद पता चलेगा स्वास्थ्य में कितना सुधार हुआ है। अभी स्थिति सही है ट्रीटमेंट के बाद फिर एक होगी उसके बाद पता चलेगा क्या सुधार आया है अभी शिफ्ट होने की कोई बात नहीं है डॉक्टर के परामर्श पर ही आगे बढ़ेंगे स्थिति अभी सही है पहले से सुधार हुआ है।
