Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: सआदतगंज क्षेत्र में शराबी बेटे द्वारा मारपीट के बीच महिला की मौत से मचा हड़कंप

लखनऊ: सआदतगंज क्षेत्र में शराबी बेटे द्वारा मारपीट के बीच महिला की मौत से मचा हड़कंप

TIL Desk लखनऊ:👉सआदतगंज क्षेत्र में शराबी बेटे द्वारा मारपीट के बीच महिला की मौत से मचा हड़कंप | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शराबी बेटे द्वारा अपनी माँ और पिता से मारपीट और धक्का मुक्की में अचानक शराबी बेटे की माँ गिरकर बेहोश हो गई |

क्षेत्रवासियों की मदद से बेहोश महिला को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया | वहीं क्षेत्रवासियों ने शराबी युवक को पकड़ कर क्षेत्र में लगे हैंडपम्प में बांध दिया |

पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे SHO सआदतगंज ने मारपीट करने वाले शराबी बेटे को लिया हिरासत में | सआदतगंज पुलिस कर रही पूरे मामले की छानबीन | थाना सआदतगंज अंतर्गत कटरा बीजन बेग चौकी क्षेत्र के जमाई टोला, तकिया पीर का मामला |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *