TIL Desk लखनऊ:
उत्तर प्रदेश पुलिस SI (उपनरीक्षक) की लिखित परीक्षा 14-15 मार्च 2026 | यूपी में 1090 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा 4,543 पदों के लिए है. जिसमें 15 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हैं।
परीक्षा दो पालियों (सुबह 10-12 और दोपहर 3-5) में होगी | जबकि अभ्यर्थियों को 2 घंटे पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है।
यूपी पुलिस परीक्षा 2026 के मुख्य विवरणः
* परीक्षा की तारीख: 14-15 मार्च 2026 (SI परीक्षा) | 8. 9, 10 जून 2026 (कांस्टेबल परीक्षा)।
* परीक्षा का समयः सुबह 10:00 से 12:00 बजे (पहली पाली) और दोपहर 3:00 से 5:00 बजे (दूसरी पाली)।
* महत्वपूर्ण नियमः केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना होगा।
* परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद हो जाएंगे।
* आवश्यक दस्तावेजः प्रवेश पत्र (Admit Card). आधार कार्ड (मूल), और एक अन्य फोटो पहचान पत्र।
* सुरक्षाः परीक्षा की कड़े सुरक्षा प्रबंधों के तहत बायोमेट्रिक जांच और आधार सत्यापन किया जाएगा।
* अतिरिक्त समयः निर्देशों को पढ़ने के लिए 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
* परीक्षा पैटर्न (कांस्टेबल): परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 300 अंकों के होते हैं। जीके (38), हिंदी (37), मैथ (38), और रीजनिंग (37) के सवाल पूंछे जाते हैं।
