TIL Desk लखनऊ:
सुल्तानपुर के ठेकदार की हत्या का खुलासा, 4 गिरफ्तार। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को किया अरेस्ट। बेइज्जती का बदला लेने को लेकर उमाशंकर की हुई थी हत्या। संजय कुमार चौहान और कविनंदन सिंह उर्फ छोटू ने गला रेतकर की थी हत्या।
शिवा सिंह उर्फ शिवराम सिंह और अभिनंदन सिंह को अरेस्ट कर किया खुलासा।हत्या के खुलासे में लगाई गई थी 8 टीमें। सुल्तानपुर से दो गाड़ियों को रिजर्व कर लखनऊ पहुंचे थे बदमाश। हत्या करने के बाद गाड़ी बदलकर वापस सुल्तानपुर पहुंचे थे बदमाश।
गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित अर्जुन एनक्लेव में हुई थी हत्या की वारदात। आरोपी संजय सिंह वा उसके भाई शिवा सिंह ने एक वर्ष पहले उमाशंकर सिंह व्यवसाय के लिए 60 लाख रुपए लिए थे। शुरू में उमाशंकर का व्यवहार ठीक था, बाद में मृतक उमाशंकर व्यवहार संजय सिंह और उसके भाई शिवा के प्रति नौकरों जैसा व्यवहार करने लगा था
शराब पीने के बाद अक्सर दोनों को भद्दी भद्दी गालिया देता था। अपमान का बदला और रुपए ना लौटाने के लिए उमाशंकर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और योजना बद्ध तरीके से उमाशंकर सिंह की चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी थी।
बाइट:: डीसीपी पूर्वी, (शशांक सिंह)
