Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: पारा में प्रेमिका को गोली मारने वाला आरोपी युवक साथी समेत गिरफ्तार

लखनऊ: पारा में प्रेमिका को गोली मारने वाला आरोपी युवक साथी समेत गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉 पारा कोतवाली क्षेत्र मे प्रेम प्रसंग के चलते युवती को मारी गयी थी गोली। पारा पुलिस ने आरोपी युवक आकाश और उसके साथी शिवम को किया गिरफ्तार। गोलीकांड मे शामिल कार को पुलिस ने लिया कब्जे मे।

गोलीकांड में शामिल असलहा भी पुलिस ने किया बरामद। गोलीकांड मे आरोपियों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम मे हंस खेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्ना लाल, SI हर्ष यादव, अमित कुमार, सूबे चंद यादव शामिल रहे।

गौरतलब हो कि, घटना पारा थाना क्षेत्र की है। 11-12 दिसंबर की रात यहां रहने वाली 21 साल की युवती को सरोजनी नगर के आकाश कश्यप ने घर में घुसकर गोली मार दी थी। उसके बाद अपने साथी के साथ फरार हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *