State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व

लखनऊ: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व

TIL Desk लखनऊ:👉 संतान प्राप्ति, जनकल्याण और सुख समृद्धि की मंगलकामना के साथ लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हो गया।

वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, देवरिया, भदोही, संतकबीरनगर, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर और नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के अधिसंख्य इलाकों में चार दिवसीय छठ पर्व पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। मंगलवार भोर से ही नदी, सरोवर, तालाब और नहरों के तट पर व्रतधारियों की भारी भीड़ जमा हो चुकी थी।

महिला, पुरुष, वृद्ध और बच्चे तट पर उगते सूर्य का इन्तजार करते दिखे और लालिमा लिए सूर्य भगवान के दर्शन करने के साथ व्रतधारियों ने अर्घ्य देना शुरू किया और अर्घ्य के साथ ही उनकी 36 घंटे का व्रत भी पूरा हो गया। इस दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गए थे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस के जवान और गोताखोर घाटों और तटों पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *