Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: महिला से चेन लूटने वाला लुटेरा गिरफ्तार, 50 से अधिक मुक़दमे दर्ज हैं लुटेरे पर

लखनऊ: महिला से चेन लूटने वाला लुटेरा गिरफ्तार, 50 से अधिक मुक़दमे दर्ज हैं लुटेरे पर

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ की आलमबाग पुलिस और शातिर लुटेरे सतेंद्र उर्फ़ कालिया के बीच शुक्रवार रात मुठभेड़ हो गयी | मुठभेड़ मे सतेंद्र के बाएं पैर मे गोली लगी जिससे वो घायल हो गया और पुलिस ने उसे अस्पताल मे भर्ती कराया है | पुलिस के मुताबिक 3 जुलाई को आलमबाग इलाके मे रहने वाली छोटा बरहा निवासी मीरा कटियार से एक बाइक सवार लुटेरे ने चैन लूटी थी |और उस घटना को अंजाम सतेंद्र उर्फ़ कालिया ने ही दिया था | सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ पुलिस का दावा है कि 3 जुलाई को आलमबाग मे हुई महिला के साथ चैन लूट की घटना को खोलने के लिए पुलिस ने कई CCTV फुटेज खंगाले जिसमे लुटेरे की पहचान सतेंद्र उर्फ़ कालिया के रूप मे हुई |

पुलिस की टीम कई दिनों से सतेंद्र उर्फ़ कालिया की तलाश मे थी तभी शुक्रवार देर रात मुखबिर के ज़रिये सूचना मिली के वारदात मे शामिल आलमबाग निवासी बदमाश सतेंद्र बाइक से आलमबाग के लंगड़ा फाटक के पास आने वाला है….सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंचकर घेराबन्दी की थोड़ी देर मे बाइक सवार सतेंद्र उर्फ़ कालिया उधर से गुजरा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया और बाइक लेकर भागने लगा और पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया |

पुलिस की जवाबी फायरिंग मे बदमाश सतेंद्र उर्फ़ कालिया को पैर मे गोली लगी और वो वही गिर पड़ा…. ADCP सेंट्रल रानी ने बताया है कि बताया कि सतेंद्र निषाद उर्फ़ कालिया पर 57 मुक़दमे है और बदमाश सतेंद्र अन्तरजनपदिय स्तर का अपराधि बैठे और बाराबंकी ज़िलें से सतेंद्र पर गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज है… पुलिस ने सतेंद्र के पास से लूटी गयी टूटी हुई चैन, 1 तमंचा और 2 ज़िंदा कारतूस समेत मोटरसाइकिल बरामद की है…. पुलिस अफसरों का मानना है कि शातिर किस्म का अपराधी 3 जुलाई को लूटी हुई चैन लेकर आधी रात मे बेचने के लिए निकला था |

बाइट – ममता रानी (ADCP सेंट्रल, लखनऊ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *