TIL Desk लखनऊ:लखनऊ में बेकाबू ब्रेजा कार का कहर | शिया पीजी कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा | प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला चला रही थी कार |
बेकाबू होकर एक दुकान में घुसकर रुकी कार | हादसे में एक बच्चे की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना | घटना में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए | सभी घायलों को तत्काल ट्रामा सेंटर भेजा गया |
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चला रही महिला को हिरासत में लिया | घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल | CCTV फुटेज के ज़रिए हादसे की जांच में जुटी पुलिस | स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, कार्रवाई की मांग |
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है, हालांकि पुलिस द्वारा अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।