Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, उन्नाव पत्रकार हत्याकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ: यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, उन्नाव पत्रकार हत्याकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

TIL Desk लखनऊ:👉 यूपी STF को मिली बड़ी सफलता, जनपद उन्नाव के पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी की सनसनीखेज हत्या में फरार 50,000/- का इनामिया अपराधी कौशल किशोर मिश्रा को किया गिरफ्तार | STF द्वारा पकड़ा गया अपराधी कौशल किशोर मिश्रा पुत्र स्व० दयाशंकर, नि०- ग्राम बस्तापुर, थाना सफीपुर, जनपद उन्नाव। हाल पता अवस्थी फार्म के पास, पोनी रोड, कस्बा शुक्लागंज, थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव का रहने वाला है

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, STF ने अभियुक्त को मराला तिराहा से आजाद नगर जाने वाली रोड पर कस्बा शुक्लागंज, थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव से किया गिरफ्तार | STF द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त कौशल किशोर मिश्रा उर्फ ‘बाबा’ उपरोक्त ने पूछताछ में बताया, अवस्थी फार्म के मालिक कन्हैया अवस्थी निवासी शक्तिनगर, थाना गंगाघाट शुक्लागंज, जनपद उन्नाव से पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी नि० शुक्लागंज, जनपद उन्नाव की आपसी रंजिश चल रही थी, जिसके कारण दि० 19-06-2020 को सहजनी चौराहा, थानाक्षेत्र गंगाघाट के निकट पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी |

जिसके सम्बन्ध में थाना गंगाघाट उन्नाव मेंमु0अ0सं0-188/2020 धारा-147, 148, 149,302,34,201,120बी भादवि व 07 सीएलए अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें कन्हैया अवस्थी समेत 10 लोगो को नामजद किया गया था। उक्त हत्या की घटना के उपरान्त फरार होकर जनपद कानपुर, फतेहपुर के विभिन्न स्थानों पर भेष बदल कर फरारी काट रहा था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *